Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों को दी जरूरी जानकारी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मॉक पोल और वीवीपैट के बारे में भी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जरूरी जानकारी दी। ईवीएम खराब होने की स्थिति में क्या कदम उठाए जाएं और क्या न किया जाए, इस बारे में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा, पोलिंग पार्टियां राजनीतिक दल या निजी व्यक्तियों के आवास पर किसी भी हालत में न रुकें। वह जहां रात को विश्राम करें ईवीएम को भी साथ रखें।

उन्होंने सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए कि शाम पांच बजे के बाद कोई भी व्यक्ति मतदेय स्थल के गेट के भीतर न जा पाए। सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, दूरस्थ पोलिंग बूथ के लिए जिन पोलिंग पार्टियों को दो या तीन दिन पहले रवाना होना है, उन्हें यह बात भी खास ध्यान देनी है कि ईवीएम को तय मानकों वाले वाहनों में ही ले जाया जाए।