क्या राजीव महर्षि मेयर के चुनाव के लिए होंगे प्रबल दावेदार, बैनरों से बढ़ी चर्चाएं…

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : राज्य में नगर निगम और निकायों के चुनावों की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। सरकार और राज्य चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है तो वहीं नेता भी चुनाव लड़ने के लिए अपनी-अपनी कोशिशों में लग चुके हैं।

राज्य के नगर निगमों में सबसे ज्यादा टिकटों के लिए घमासान देखने को मिलता है। राज्य की राजधानी देहरादून में मेयर का चुनाव लड़ने के लिए सबसे ज्यादा घमासान देखने को मिलता है। एक तरफ बीजेपी में भी चुनाव लड़ने की कोशिश में लगे नेता अपनी गोट फिट करने में लगे हैं तो वहीं कांग्रेस के नेता भी टिकट के लिए अपनी सैटिंग बिठाने में लगे हैं।

इस बार के नगर निगम के चुनाव में देहरादून से कांग्रेस के नेताओँ में से एक नया नाम उभर कर सामने आ रहा है। और इस नाम की चर्चा की पुष्टि इस बार के स्वतंत्रतता दिवस के अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा विभिन्न वार्डों में लगाए गए बधाई एवं शुभकामनाओं के संदेश वाले पोस्ट-बैनर भी कर रहे हैं।

जीं, हां, इस बार कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि का नाम भी उभर कर आ रहा है, कि राजीव महर्षि नगर निगम देहरादून में मेयर का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। तो क्या इस बार कांग्रेस के लिए राजीव महर्षि एक उपयुक्त कंडीडेट के तौर पर सामने आएँगे। ये एक बड़ा सवाल है, क्योंकि इस बार स्वतंत्रतता दिवस के अवसर पर फेस्टिव सीजन में विभिन्न वार्डों में उनके फोटो के साथ उनके समर्थकों द्वारा बैनर लगाए गये हैं।

राजीव महर्षि ने की दावेदारी ? हालांकि कांग्रेस में नगर निगम देहरादून के मेयर के चुनाव में टिकट के लिए कई नेताओँ को दावेदार माना जा रहा है। जिनमें सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा सहित कई नेता शामिल हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि राजीव महर्षि मेयर का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर चुके हैं।

इस बात को पूछने पर राजीव महर्षि मेयर चुनाव की दावेदारी करने से इँकार भी नहीं करते हैं और सीधे स्वीकार भी नहीं करते हैं। वे कहते हैं कि "अब तक पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाया है, पार्टी अगर उपयुक्त समझकर मेयर का चुनाव लड़ाना चाहेगी तो जो भी पार्टी का आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।" 

कांग्रेस के सूत्रोंं के अनुसार राजीव महर्षि के स्वतंत्रता दिवस बधाई व शुभकामनाओँ के बैनर लगने से कांग्रेस में अन्य नेताओँ के समर्थकों में चर्चाएँ होने लगी हैं। कि क्या इस बार मेयर के चुनाव के लिए राजीव महर्षि अपनी दमदार दावेदारी पेश करेंगे।