Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कल से सारा बाज़ार शाम 5बजे तक खुल सकता है? व्यापारियों की मांग पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री से बात की।

Uttarakhand


मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड

देहरादून ( द्वारा: फैज़ान खान )

आज सुबह दून उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री गणेश जोशी से मिला तथा व्यापारीयो की समस्याओं से अवगत कराया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने बताया कि मन्त्री गणेश जोशी ने फौरन व्यापारियों की बातों का संज्ञान लिया तथा बड़ा सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री तीरथ रावत जी से फोन पर वार्ता की और कल से सारा बजार सायं 5 बजे तक खुलने की बात कही।

दून उद्योग व्यापार मंडल व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री का और मंत्री गणेश जोशी जी का व्यापारियों की बात समझने के लिए आभार जताया है।

अब देखना ये है कि क्या वाकई सरकार सारा बाजार शाम 5बजे तक खोलने के आदेश जारी करती है या अभी 15 जून तक के लिय बनाई गई वर्तमान व्यवस्था ही लागू रहती है।