Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मनवीर चौहान के आवास पहुंचकर सीएम ने व्यक्त की संवेदनाएं

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बलवीर रोड स्थित उनके आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

बीजेपी मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की पत्नी का लंबी बीमारी के बाद रविवार को देहांत हो गया था। सोमवार की सुबह को करीब 9 बजे उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया। उससे पहले उनके बलबीर रोड आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अलावा बीजेपी के कई बड़े नेताओं सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों ने पहुंचकर अपना शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।