Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री तो मुख्य सेवक हैं, राजतंत्र तो कांग्रेस मेंः चौहान

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है और राजतंत्र के ढरे पर चल रही है। कांग्रेस के अहंकार और राजा जैसे शब्दों के उच्चारण पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक सीएम ने हर मंच और हर स्थल पर खुद को मुख्य सेवक कहा। सरकार और मुख्यमंत्री में जरा भी अहंकार नहीं है और इसी के चलते भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला है। जबकि कांग्रेस कांग्रेस में परम्परागत एक परिवार से अध्यक्ष और कोई भी निर्णय परिवार के मुखिया का होता हैं जैसा मानना आज्ञा पालन होता हैं। पार्टी मे सभी पद औपचारिक होते हैं। जो किसी निर्णय में सहमति नहीं जताते उनकी स्तिथि जी23 जैसे होती हैं। राजतंत्र के हिसाब से चल रही कांग्रेस में अब गिने चुने नेता ही रह गये है और जो है वह एक परिवार की परिक्रमा को जन सेवा मानते रहे हैं। कोंग्रेसियों का अहंकार सम्बन्धी बयान उनकी हताशा व निराशा का परिचायक है अपनी सभाओं में बहुत प्रयासों के बावजूद सैकड़े के अंक तक संख्या ना जुटा पाने से कांग्रेस बेतुके बयान दे रही है । उन्होंने कहा कि भाजपा कार्याकर्ता आधारित पार्टी है और पार्टी मे हमेशा एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रान्त या देश का मुखिया हो सकता है। भाजपा में यही लोकतंत्र है जबकि कांग्रेस में परिवार आधारित राजतंत्र है।