Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

शहरी विकास मंत्री ने एमडीडीए को नक्शा पास करने की प्रक्रिया सुगम बनाने के दिए निर्देश

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। प्रदेश के वित्त, शहरी विकास व संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधानसभा स्थित सभा कक्ष में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के कार्याें की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री द्वारा विकास प्राधिकरण की गतिविधिओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समय पर नक्शा पास किया जाय। उन्होंने नक्शा पास करने की प्रक्रिया सुगम बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने 15 दिनों में आवसीय और 30 दिनों में व्यवसायिक नक्शा पास करने की अवधि पर कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पास किये गये नक्शों की जानकारी वेवसाइट पर भी उपलब्धि के रूप में भी दी जाय। उन्होंने कहा कि यदि आर्किटेक्ट आपत्ति वाला नक्शा बार-बार पेश करे तो उसके विरूद्व भी कार्यवाही की जाय तथा विकास प्राधिकरण की छवि जनता के बीच सहायोग पूर्ण बनाये।
उन्होने अवैध निर्माण का सर्वे करते हुए उनके विरूद्ध सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये। बिना नक्शों के बनाये भवन के विरूद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आम जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। इस सम्बन्ध में उन्होने सर्वे रिपोर्ट को 15 मई तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय ढॉचे के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। उन्होने स्वीकृत पदों के सापेक्ष भरे पदों तथा रिक्त पदों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि अभियन्ता इत्यादि कार्मिको की कमी है तो इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जाय। उन्होने कहा कि विभाग द्वारा निर्मित्त आवासीय भवन जो लम्बी अवधि के बाद भी विक्रय नही हुए है उनको निर्धारित मूल्य से कम पर बोर्ड मीटिंग की अनुमति से विक्रय किया जाय। उन्होंने कहा कि क्राउड मैनेजमेंट की दृष्टि से प्लान बनाये तथा ट्रैफिक मूमेंट में किसी प्रकार की बाधा ना आये। उन्होने मसूरी शहर को बदलते हुए पर्यटको के लिए आकर्षक का केन्द्र बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पारर्दिर्शता पर बल दिया जाय और राजस्व आय में वृद्धि किया जाय तथा नियोजित तरीके से निर्माण कार्याे के माध्यम से विकास पर बल दिया।
उन्होंने कहा की जनता का शोषण नही होना चाहिए, विकास प्राधिकरण को जनता की सुविधा के लिए बनाया जाय। उन्होने कहा कि जनता की परेशानी को दूर करने के लिए सुनियोजित विकास किया जाय। उन्होने कहा कि जनता की परेशानी को दूर करने के लिए विभाग द्वारा शिकायती टोल फ्री नम्बर जारी करने पर विचार किया जा रहा है। बैठक में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत, अनु सचिव अनुजा सिंह, वित्त नियंत्रक स्मृति खण्डूरी, अधिक्षण अभियन्ता एच. सी. एस., अधिशासी अभियन्ता अजय माथूर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।