Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैंट क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों को गृहकर में छूट देने के दिए निर्देश

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के कैंट क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों को गृहकर में छूट देने, वीरता एवं गैर वीरता पदकों पर दिये जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। विभागीय सचिव को उन्होंने शहीद परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि को तत्काल जारी करने को भी कहा।
गुरुवार को अपने कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल संदीप खत्री के साथ चर्चा में ये मुद्दे आए थे। जीओसी ने सैनिक कल्याण मंत्री से कहा कि वीरता एवं गैर वीरता पदकों पर दिये जाने वाली राशि में बढ़ोतरी एवं शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को तत्काल बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कैंट क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों को गृह कर में छूट दिये जाने की पैरवी भी की। सैनिक कल्याण मंत्री एवं जीओसी के बीच देहरादून के रानीपोखरी में कैंटीन का एक्सटेंशन काउंटर खोलने पर भी वार्ता हुई। इस अवसर पर वेटर्न शाखा के कर्नल विमल नैथानी भी उपस्थित रहे।