Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देहांत… कॉंग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का देहांत हो गया है I उनको गुरुवार की शाम को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था जहां रात को उन्होंने अंतिम साँस ली I उनके निधन पर देश-प्रदेश के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है I पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह देश के लिए अपूर्णीय क्षति है । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दुख और शोक व्यक्त किया है I भारत के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान ऐतिहासिक है। उनके नेतृत्व में भारत ने उदारीकरण, वैश्वीकरण और आर्थिक विकास की राह पकड़ी, जिसने करोड़ों भारतीयों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा और और शालीनता का व्यवहार सदैव हर कांग्रेस कार्यकर्ता और देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह , आदि ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। विनम्र श्रद्धांजलि।