Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धामी सरकार द्वारा 22 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई, देखिये क्या है मामला

Dehradun Uttarakhand


cm pushkar singh dhami

देहरादून

युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को आर्थिक सहायता के लिए शासनादेश जारी

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा
  • 22 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई
  • युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्वावलम्बन के लिए छः माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी

         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को स्वावलम्बन के लिए 22 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस राशि से प्रदेश के युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को छः माह आर्थिक सहायता दी जाएगी।
       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल में युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों के सराहनीय कार्य को देखते हुए छः माह आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।