Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

क्या सुधर पाएगी मालन नदी के पुल की हालत! सुरक्षा के मद्देनजर पुल के सर्व के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को अवगत कराया गया

Bijnor Delhi Lucknow Uttar Pradesh Uttarakhand


नजीबाबाद ( Big news today)

सुरक्षा के मद्देनजर आरटीआई कार्यकर्ता ने मालन नदी पर बने वर्षो पुराने पुल के सर्वे की मांग राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय से की है।

फोटो, मालन नदी का पुल, हरिद्वार रोड

आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली को भेजे पत्र में कहां कि नजीबाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 हरिद्वार मार्ग पर शमशान घाट के निकट मालिनी नदी पर 60 वर्ष पूर्व बना पुल जो कि उत्तराखंड को यूपी से जोड़ता है का सुरक्षा की दृष्टि से सर्वे बेहद जरूरी है ताकि यह पता चल सके कि यह पुल जन्मानस के चलने योग्य है अथवा नहीं ।

क्योंकि इस पुल के ऊपर से जब भारी वाहन गुजरते हैं तो काफी झनझनाहट की आवाजें आती हैं तथा हर समय खतरा बना रहता है वहीं इस पुल से 24 घंटे में बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। अत सुरक्षा की दृष्टि से इस पुल का सर्वे कराया जाना बेहद जरूरी है ताकि इस पुल की गुणवत्ता के बारे में पता लग सके।

आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि अगर सर्व रिपोर्ट में सुरक्षा की दृष्टि से पुल की गुणवत्ता प्रभावित होती है तो यहां पर नया पुल बनाया जाएं।