Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस मुख्यालय में हुई महिला प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की चुनावों के बाद पहली बैठक संपन्न हुई। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस बैठक में प्रदेश भर से आई जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और सचिव मौजूद रहीं।
इस दौरान बैठक में संगठन को मजबूत करने और सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। इसी क्रम में बुधवार को आयोजित महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर का कहना है कि महिला कांग्रेस 20 तारीख से पहले महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा के सभी विधायकों को घेरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष समूचे प्रदेश में भ्रमण करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है, लेकिन बैठक में सभी महिलाओं ने एकजुट होकर 2024 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।