Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग में नामित सदस्यों को दी बधाई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में नामित 14 सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, राज्य की महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण व महिलाहितों की रक्षा हेतु लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम उन्होंने कहा कि आज देर सायं शासन द्वारा जारी पत्र में राज्य महिला आयोग में नामित 14 सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं देती हूं। मुझे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास भी है कि आयोग हेतु नामित सभी 14 सदस्य अपने इस कार्यकाल में महिला अधिकारों के संरक्षण व रक्षा तथा महिलाओं पर होने वाली हिंसा के विरुद्ध कार्रवाई में सहायक सिद्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा उनके अधिकारों व उनके प्रति सभी निर्णयों में अत्यंत संवेदनशील है। यह बहुत ही गर्व का विषय है कि आज की सरकार महिला के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों राह तैयार कर रही है।

शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार
उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग में 14 सदस्यों को नामित किये जाने विषयक कार्यालय ज्ञाप संख्या :- 86/14/1/1/XXI/2022, दिनांक 15 मार्च, 2024 को एतद्वारा निरस्त करते हुए निम्नलिखित को “उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग” में “सदस्य” के पद पर तात्कालिक प्रभाव से नामित किया जाता है।