Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। और इसके बाद आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयार की गई रणनीति के बारे में जानकारी मीडिया को दी। इस दौरान भट्ट ने सभी प्रवासियों से भी इगास-बग्वाल (दिवाली) अपने गांव में ही मनाए जाने का आह्वान किया। 

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी 30 नवंबर को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को पूरे प्रदेश भर में बूथ स्तर पर किया जाएगा। जिसमें सरकार से मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।  30  अक्तूबर के बाद आगामी 4 नवंबर को उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में मनाए जाने वाले पारंपरिक लोक पर्व के मौके पर पार्टी ने तय किया है कि मंडल स्तर पर विकास कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएग, जिसमें पार्टी के विधायकों सांसदों मंत्रियों सहित सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। और इसमें पार्टी का प्रयास रहेगा कि वह उत्तराखंड के बहुतायत मात्रा में प्रवासी लोगों को वापस अपने गांव से जोड़ सकें। इसके अलावा आगामी 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर भी भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रम करने जा रही है। जिसमें आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया गया है।