Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट 25 को लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद 25 अप्रैल को संसद भवन में शपथ लेंगे। उत्तराखंड से खाली राज्यसभा की एक सीट के लिए भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था।राज्यसभा के सभापति महेंद्र भट्ट को शपथ दिलाएंगे।

राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव हुआ, जिसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन दाखिल किया था।