Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दुःखद खबर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद शोक में डूबा देश

Bollywood Delhi


बिग न्यूज़ टूडे: भारत रत्न’ स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच में नहीं रहीं. स्वर कोकिला लता मंगेशकर इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं. कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. आज 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली. लता दीदी के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. लता मंगेशकर के जाने से हर कोई दुखी है.

लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान सभी स्थानों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज नेताओं, अभिनेताओं और और अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है.