Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

इंजीनियर्स एन्क्लेव धर्मार्थ समिति ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी, कान्हा जन्म के दृश्यों का किया गया भावपूर्ण मंचन

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


Report : मौ. फहीम ‘तन्हा’

BIG NEWS TODAY : देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व राजधानी देहरादून में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म के दृश्यों का भावपूर्ण मंचन किया गया। जीएमएस रोड, इंजीनियर्स एन्क्लेव स्थित मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के तमाम मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। नेहरू कॉलोनी के सनातन धर्म मंदिर एवं धर्मपुर मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओँ ने पूजा अर्चना की।

आधी रात को कान्हा के जन्म की सूचना

इंजीनियर्स एन्क्लेव धर्मार्थ समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की भक्ति रस में सरोबार होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। आधी रात को कान्हा के जन्म की सूचना मिलने पर श्रद्धालुओं ने खुशी मनाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

दोपहर से ही मंदिर में भजन-कीर्तन

कार्यक्रम के लिए मंदिर को भव्य और खूबसूरत ढंग से सजाया गया। दोपहर से ही मंदिर में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना शुरू हो गई। साथ ही, श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। देर रात श्रीकृष्ण महाराज के जन्म की घड़ी का साक्षी बनने तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जमे रहे। मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आधारित झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का संदेश

इंजीनियर्स एन्क्लेव मंदिर के मुख्य पुजारी सुनील बेलवाल ने सभी भक्तगणों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंन कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा और न्याय का संदेश देते हैं। जन्माष्टमी का यह त्योहार हमें अपने जीवन में भगवान कृष्ण के आदर्शों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सन्देश देता है।

समिति के सरंक्षक ओपी कौशिक, पीपी भाटी

कार्यक्रम के आयोजन में इंजीनियर्स एन्क्लेव धर्मार्थ समिति के सरंक्षक ओपी कौशिक, पीपी भाटी, अरुण प्रकाश, महेंद्र कुमार तायल, राजीव अग्रवाल, संजय गुप्ता, अध्यक्ष अखिल कौशिक, उपाध्यक्ष मनीष तायल, सचिव सीएम गर्ग, कोषाध्यक्ष एसके मित्तल, सह सचिव एएम कंसल, संस्कृति सचिव बीआर शर्मा, भंडार सचिव राहुल अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने अपना योगदान दिया।

Featured Image @ Courtesy ‘Bhaskar’