Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर हुई बड़ी कार्यवाही, किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटाया गया

Uttarakhand


photo: किशोर उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष कोंग्रेस उत्तराखंड

देहरादून
चुनावों से पहले कई रंग देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस कार्यवाही का पत्र प्रेषित किया है। किशोर उपाध्याय पर आरोप है कि वे बीजेपी और अन्य पार्टी लीडर्स के साथ लगातार संपर्क में हैं जबकि उनको कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। कार्यवाही के पत्र में कहा गया है कि राज्य बीजेपी की करप्ट और कुशासन वाली सरकार को उखाड़ फेंखने की प्रतीक्षा कर रहा है। और ऐसे में किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिल रहे हैं।

कार्यवाही का पत्र

इस मामले में किशोर उपाध्याय की त्वरित प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो पाई है लेकिन उन्होंने पिछले दिनों बयान दिया था कि वे अपनी संस्था वनाधिकार मंच से जुड़े मुद्दों को लेकर बीजेपी नेताओं से मिले थे।