khalanga area trees are to be catted but opposed by peoples

स्थानीय लोगों ने पूछा क्यों काटा जा रहा खलंगा में साल का बेशकीमती जगंल? “नौ हजार बेशकीमती पेड़ों की बलि देने का किया जाएगा पुरजोर विरोध”: राजीव महर्षि

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। BIG NEWS TODAY : तपोवन के खलंगा में इन दिनों हरे भरे साल के जंगल को काटे जाने की तैयारियों पर स्थानीय लोगों में माहौल गर्मा रहा है। स्थानीय लोग नहीं चाहते हैं कि साल के पेड़ काटे जाएँ, इसके विरोध में रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया और जंगल बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। बलभद्र खलंगा विकास समिति के द्वारा स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रदेशन किया। उनके समर्थन देने के लिए कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर राजीव महर्षि व अन्य कांग्रेसी भी पहुंचे।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने सौंग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के नाम पर खलंगा क्षेत्र के नौ हजार बेशकीमती साल के वृक्षों को काटने का तीव्र विरोध करते हुए प्रदेश की सरकार को अब तक की सबसे बड़ी नासमझी और चूक करने वाली सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि विकास परियोजना के नाम पर सदियों पुराने साल के जंगल की बलि लेना ठीक वैसा ही है जैसा कोई नीम हकीम गुर्दा प्रत्यारोपण के नाम पर शरीर से फेफड़े काट दे। उसे यह पता ही नहीं है कि फेफड़े निकाल देने के बाद शरीर निर्जीव हो जायेगा। khalanga area trees are to be catted but opposed by peoples

khalanga area trees are to be catted but opposed by peoples

कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि हम विकास के विरोधी नहीं हैं लेकिन देहरादून में जिस तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है, उसकी रोकथाम यही जंगल कर रहे हैं और सरकार की नासमझी इसी से स्पष्ट हो जाती है कि वह इस जंगल को नेस्तनाबूत करने पर आमादा है। महर्षि रविवार को खुद खलंगा के लोगों द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि उनके आंदोलन में कांग्रेस पार्टी हरसंभव सहयोग देगी, क्योंकि यह सवाल देहरादून के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। महर्षि ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार बेशकीमती वृक्षों के बलिदान से पूर्व एक बार पुनर्विचार करने का कष्ट करे। वरना बाद में उसे पछतावे के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगेगा। khalanga area trees are to be catted but opposed by peoples

khalanga area trees are to be catted but opposed by peoples

राजीव महर्षि के साथ अनेक कांग्रेसजन भी मौजूद थे। उनमें मुख्य रूप से राम सिंह थापा पूर्व अध्यक्ष बलभद्र थापा स्मारक समिति, प्रभा शाह महासचिव बलभद्र समिति, बीना गुरुग उपाध्यक्ष बलभद्र समिति, सचिन त्रिवेदी पूर्व उपाध्यक्ष डीएवी पीजी कॉलेज, परितोष सिंह उपाध्यक्ष देव पीजी कॉलेज, विकास नेगी सचिव, युवा कांग्रेस के सागर सेमवाल विधानसभा अध्यक्ष राजपुर यूथ कांग्रेस, पुलकित चौधरी, हरीश जोशी, अभिनय बिष्ट अखिल, शरद, आदर्श सचिन डोभाल अंकित सिसोदिया आदि शामिल थे। khalanga area trees are to be catted but opposed by peoples