Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: चंपावत हार के बाद बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, जिन बूथों पर कोई मतदाता ही नही था, वहां पर क्या भूत, पिशाच ने आकर वोट डाले 

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

चंपावत उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बड़ा बयान देते हुए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से पूरे चुनाव के जांच की मांग की है। करण माहरा का आरोप है की दोपहर बाद चुनाव में परसेंटेज बढ़ता है।

लेकिन जिन बूथों पर कोई मतदाता ही नही था, वहां पर क्या भूत, पिशाच ने आकर वोट डाले। कई मतदान केंद्रों पर बत्ती गुल हुई और सीसीटीवी बंद हुई। उन सभी की जांच करने की मांग हम करते है।वहीँ हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इसे थोपा हुआ चुनाव बताया उनके अनुसार सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कैसे होता हैं वो इस चुनाव में बता दिया गया