Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दून की डॉ. कंचन नेगी को स्वतंत्रता दिवस पर मिला “इंस्पिरेशन 2023” पुरस्कार

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून: ( Big News Today ) प्रसिद्ध एक्टिविस्ट डॉ. कंचन नेगी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा, संचार और प्रोडक्शन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए महिला इतिहास संग्रहालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘इंस्पिरेशन 2023’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

डॉ. कंचन नेगी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, शिक्षाविद्, अनुसंधान एवं विकास विशेषज्ञ, मीडिया एवं संचार विशेषज्ञ, अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतकर्ता, सोशल रिफॉर्मर, एडिटर इन चीफ और मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर पहचान रखती हैं।

महिला इतिहास संग्रहालय का उद्देश्य भारत के समृद्ध इतिहास, शिक्षा, कला और सांस्कृतिक विरासत में महिलाओं के अमूल्य योगदान को उजागर करना और उनका जश्न मनाना है। डॉ. कंचन नेगी को ‘प्रेरणा 2023 पुरस्कार’ प्रदान करते हुए संग्रहालय ने कहा है कि कंचन नेगी भावी पीढ़ी के लिए एक आदर्श हैं। एक ऐसी महिला जिसने अपनी मेहनत से , उत्कृष्ट कार्यों से , दूसरों के अनुसरण का मार्ग भी प्रशस्त किया है।

डॉ. कंचन नेगी के नाम 42 से अधिक अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पुरस्कार हैं। अंग्रेजी एवं हिंदी , दोनों भाषाओँ में निपुणता होने की वजह से, वे कई अन्तराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के कार्यक्रमों का संचालन भी उम्दा करती हैं ।

डॉ. कंचन नेगी की उपलब्धियाँ जीवन के सभी क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में देखी जा सकती हैं, बता दें डॉ. कंचन नेगी मूल रूप से चमोली गढ़वाल की रहने वाली , जिनका जन्म और शिक्षा देहरादून से हुई। जिसके बाद वो विदेश में रहीं हैं।