एक पत्थर रोक सकता है रास्ता

आसान मत समझो पहाड़ की जिंदगी, एक पत्थर रोक सकता है आपका रास्ता, देखिए चकराता की घटना….

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : पहाड़ की जिंदगी को जो लोग आसान समझते हैं उन्हे कुछ दिन पहाड़ की जिंदगी को जी कर देखना चाहिए। क्योंकि दरअसल पहाड़ी जीवन बहुत चुनौतियों से भरा हुआ है। एक पत्थर भी आपका रास्ता रोक सकता है। एक छोटा सा पुल आपकी दिन चर्चा में रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसी ही अक घटना चकराता क्षेत्र में भी हुई। सहिया स्टेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम को कालसी चकराता मोटर मार्ग जजरेड पहाड़ी के और सड़क से करीब 3 से 4 सौ मीटर ऊंचे टीले पर एक भारी भरकम पत्थर अपने स्थान से करीब 4 मीटर खिसक कर झुक गया है। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग काफ़ी चिंतित नजर आ रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा रविवार को मौके पर जाकर भारी भरकम पत्थर का जायजा लिया गया। kalsi motor road bolder

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भारी भरकम पत्थर अगर पहाड़ी से नीचे लुढ़कता है तो कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के समीप बनी पुलिया वह मोटर मार्ग को क्षतिग्रस्त कर सकता है। जिस कारण से कालसी चकराता मोटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से ठप होने की संभावना बनी हुई है। कालसी चकराता मोटर मार्ग जौनसार बावर की लाइफ़ लाइन के साथ-साथ ही इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ो छोटे बड़े वाहनों का आवागमन लगा रहता है। मोटर मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों को भी दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। इसको लेकर शनिवार रात्रि में कालसी थाना पुलिस व लोक निर्माण विभाग सहिया द्वारा रात्रि को पूर्ण रूप से वाहनों का आवागमन बंद किया गया था। जिसे रविवार को सुबह सुचारु किया गया। kalsi motor road bolder

लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि कर्मचारियों को पत्थर की स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर भेजा गया था। इस भारी भरकम पत्थर की ऊंचाई व लंबाई करीब 3 मीटर है जबकि चौड़ाई डेढ़ मीटर के करीब है। पत्थर को ब्लास्ट भी नहीं कर सकते है क्योंकि जजरेड पहाड़ी सेंसेटिव है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर समाधान निकालने के प्रयास किया जा रहे हैं।

जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट से भी संपर्क किया जाएगा ताकि कोई अप्रिया घटना ना हो। कहा की जब तक सफ़ल समाधान नहीं निकलता तब तक कालसी चकराता मोटर मार्ग पर रात्रि के समय सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का आवागमन बंद करने को लेकर जिलाधिकारी को रिर्पाेट दी जा रही है। kalsi motor road bolder