Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैलाश गहतोड़ी को बनाया राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष, सीएम धामी के लिए छोड़ी थी चंपावत सीट

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। चंपावत विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष नामित किया गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को धामी सरकार ने इसका पुरस्कार दे दिया है। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व में चंपावत से चुनाव जीते गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। सीएम धामी ने इस सीट से चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत हासिल की। कैलाश गहतोड़ी को मंत्री स्तर का दर्जा देते हुए उत्तराखंड वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

कैलाश चंद्र गहतोड़ी को उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष नामित किया गया है। गहतोड़ी को कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया है। सचिव (मंत्रिपरिषद) नितेश कुमार झा ने बृहस्पतिवार को गहतोड़ी को अध्यक्ष बनाए जाने के आदेश जारी किए।