Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जल जीवन मिशन के कार्यों पर अपर सचिव भारत सरकार ने की जल संस्थान के इंजीनियर्स की सराहना

Dehradun Delhi Kashipur Khatima Mussoorie Sitarganj Udham Singh Nagar Uttarakhand


BIG NEWS TODAY (सितारगंज: 18 अप्रैल, 2025) : जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखंड में काम तेजी से करते हुए जल संस्थान द्वारा लक्ष्य की लगभग पूर्ति कर ली गई हैI नीति आयोग भारत सरकार में अपर सचिव वरिष्ठ इस युगल जोशी ने जल जीवन मिशन के तहत सिसौना वाटर सप्लाई स्कीम का निरीक्षण कियाI शुक्रवार को निरीक्षण पर पहुंचे जोशी ने उत्तराखंड जल संस्थान के सितारगंज क्षेत्र के ग्रामीणों से भी संवाद किया I

Video: देखिए क्या बोले अपर सचिव युगल जोशी (नीति आयोग)

अपर सचिव युगल जोशी ने ग्रामीणों से पेयजल की उपलब्धता को लेकर भी बात की, जिससे अपर सचिव काफी संतुष्ट भी नजर आए I भारत सरकार में अपर सचिव युगल जोशी के निरीक्षण के दौरान उनके साथ उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अजय कुमार भी मौजूद रहेI

अपर सचिव जल जीवन मिशन नीति आयोग युगल जोशी ने बताया कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचने की अभियान के तहत जल जीवन मिशन की शुरुआत हुई थीI जिसको राज्य में लगभग पूरा कर लिया गया हैI उत्तराखंड जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल हैI

अपर सचिव जोशी ने जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज सबको स्वच्छ जल घर में मिल रहा है, क्वालिटी अच्छी है और समय से भी काम पूरा हो रहा है I उन्होंने जल संस्थान के अभियंताओं की भी सराहना की है I