Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

क्यों और कहां करना पड़ा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को भूमि पूजन…..

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। BIG NEWS TODAY राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने राजकीय पॉलिटेक्निक देहरादून में राज्य योजना के तहत 852.20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली ऑटोमोबाइल गैरेज निर्माण एवं उन्नयन कार्य के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर निदेशक आरपी गुप्ता तथा अपर निदेशक देशराज सहित कई अधिकारी व पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक अरविंद तिवारी भी उपस्थित रहे। राज्य योजना के तहत 431.39 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जाएगा ।

इस मौके पर विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि छात्रों के पास ज्ञान की कमी नहीं है लेकिन दूरस्थ स्थानों से आने के कारण उनके प्रस्तुतीकरण, भाषाई संबोधन, मुख्यतः अंग्रेजी भाषा में बोलचाल आदि में पीछे रहने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर हमारे युवा पीढ़ी पीछे रह जाती है। इसलिए यह प्रयास है कि छात्र-छात्राओं को सॉफ्ट स्किल में आगे लाया जाए राजकीय पालीटेक्निक देहरादून में एक उच्च स्तरीय लैंग्वेज लेबोरेटरी की स्थापना भी की गई है। मंत्री सुबोध ने कहा कि इस लैबोरेट्री से छात्र-छात्राओं को अपनी कम्युनिकेशन स्किल को सुधारने में काफी सहयोग सहायता मिलेगी।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। कहा कि देहरादून के अतिरिक्त तीन अन्य स्थान राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट द्वाराहाट एवं काशीपुर में भी मिनी स्टेडियम के निर्माण प्रस्तावित हैं इस तरह की वर्कशॉप किसी भी इंजीनियरिंग संस्थान की नई है सरकार की पूरी मंशा है कि छात्राओं को उच्च गुणवत्ता पर तकनीकी शिक्षा मिले।

राजकीय पालीटेक्निक देहरादून वर्ष 1983 में स्थापित एक पुरानी संस्था है यहां की मशीन पुरानी हो गई थी तथा पाठ्यचर्या परिवर्तन के कारण प्रासंगिक हो गई थी जिस कारण नई मशीनों की आवश्यकता थी भवन की स्थिति भी जीवन सिंह हो गई थी निदेशालय एवं पॉलिटेक्निक के प्रयासों से कार्यशाला और नवीनीकरण को नवीनीकृत का रूप दिया गया है जिसमें छात्र-छात्राओं को पाठ्यचर्या के अनुसार विभिन्न वर्कशॉप में पूर्ण प्रयोगात्मक प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है