Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने का कारनामा कर दिखाया

Sports


स्पोर्ट्स डेस्क, (राहुल कुमार): IPL 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बटिंग करने का फैसला किया. लेकिन सैमसन का यह फैसला गलत साबित हुआ. राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 130 रन बना सकी. जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लेने के अलावा 34 रन भी बनाए. इस तरह गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने का कारनामा कर दिखाया.