Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जनगणना से एकीकृत आंकड़ों से बेहतर कल का होगा निर्माण, बढ़-चढ़कर करें भागीदारी: महेंद्र भट्ट

Dehradun Uttarakhand






देहरादून (M. Faheem ‘Tanha’): उत्तराखंड में जनगणना का पहला चरण शुरू हो चुका है I  भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में शुरू हुए जनगणना अभियान की ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया का स्वागत करते हुए जनता से बढ़चढ़ कर भागेदारी की अपील की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे उत्तराखंड के भविष्य की आदर्श तैयारी की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास को पहुंचा रही है। भविष्य में ये विकास और जनकल्याण की योजनाओं का अधिक प्रभावी तरीके से लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले, उसके लिए अधिकृत तात्कालिक जमीनी आंकड़े और जानकारियों का आना भी जरूरी है। ऐसे ही राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए जनगणना की संविधानिक प्रक्रिया समूचे देश में कराई जा रही है । जिसके क्रम में शुरुआती चरण में स्व गणना प्रक्रिया आज से राज्य में प्रारंभ हुई है। इनके माध्यम से प्राप्त दस्तावेजी आंकड़े राज्य में भी भविष्य की नीतियों के निर्माण में मील का पत्थर साबित होने वाले हैं।

जिसके संबंध में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, जनगणना से एकीकृत डेटा, बेहतर कल का निर्माण करेगा। जिसको राज्य के परिप्रेक्ष्य में स्पष्ट करते हुए कहा कि यह अभियान केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि उस हकीकत को भी दर्शाता है, जिसके उसके आधार पर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य कल्याणकारी सुविधाओं के विस्तार का आधार तैयार किया जाएगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों को सतर्क करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों एवं अनधिकृत सूचनाओं पर ध्यान न दें। सभी एकमत से राष्ट्र एवं राज्य निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *