Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में लगातार सातवीं जीत

Sports


कोलकाता। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को एक ही ओवर में दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में ये लगातार सातवीं जीत रही। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद से टीम इंडिया लगातार जीतती आ रही है।