Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आज से विश्व कप का आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मुकाबलाआज

Sports


बिग न्यूज़ टूडे: आज से विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। पांच अक्तूबर को मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। राउंड रॉबिन स्टेज में 45 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि तीन मुकाबले नॉकआउट स्टेज के होंगे। यानी कुल 48 मैच खेले जाएंगे। 19 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। यह वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण है। पिछले वनडे विश्व कप की तरह इस बार भी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मेजबान भारत के अलावा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी टूर्नामेंट खेलती दिखेंगी। 

भारत के 10 शहरों में टूर्नामेंट के 48 मैच खेले जाएंगे। हैदराबाद में तीन मैच, बाकी नौ शहरों यानी अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में पांच-पांच मुकाबले खेले जाएंगे। हैदराबाद, तिरुअनंतपुरम और गुवाहाटी को वॉर्म अप मैचों का वेन्यू चुना गया भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारत का पाकिस्तान से मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।