नैनीताल, BIG NEWS TODAY : हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नगर निगम देहरादून में पिछले 10 वर्षों से होर्डिंग-यूनिपोल के संभावित कार्टेल पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कांग्रेस नेता अभिनव थापर की याचिका पर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिजय नेगी ने बताया की हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी व न्यायाधीश राकेश थपलियाल की संयुक्त बैंच ने नगर निगम देहरादून के होर्डिंग व यूनीपोल टेंडर घोटाले की जनहित याचिका पर गंभीर संज्ञान लेते हुए सरकार व नगर निगम देहरादून को निर्देश दिए की याचिकाकर्ता की 12 सितंबर 2023 के शिकायत पर जांच करें व याचिकाकर्ता को 325 अवैध होर्डिंग पर वस्तुस्थिति जमा करने के आदेश दिए। सुनवाई की अगली तिथि 10 सितंबर 2024 को तय की गई है। hording uni pole nagar nigam dehradun

दून निवासी अभिनव थापर व याचिकाकर्ता ने पूर्व में संभावित कार्टेल सिस्टम को पिछले 10 वर्षों के शासनकाल में 300 करोड़ का फायदा व 2013 से 2023 तक होर्डिंग व यूनिपोल के टेंडरों में हुई अनियमिताओं से नगर निगम देहरादून को करोड़ों रुपयों की राजस्व हानि के मामले में पूर्व में प्रमुख सचिव शहरी विकास व मेयर देहरादून को 2023 में प्रत्यावेदन दिये थे, मगर कोई कार्यवाही न होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया, जिसपर हाईकोर्ट ने गंभीर संज्ञान लिया और सरकार से जवाब मांगा है। hording uni pole nagar nigam dehradun
2019 में नगर निगम की और से एक सर्वे कमिटी बनाई गई इसने 325 अवैध होर्डिंग की रिपोर्ट दी, मगर आजतक यह नहीं बताया गया की अवैध होर्डिंग जनता में बेच कौन रहा था। क्या यही तीन कंपनिया थी या इनकी सहयोगी कंपनिया थी और जो भी कंपनिया अवैध होर्डिंग बेच रही थी उस अवैध राजस्व वसूली पर नगर निगम ने क्या कार्यवाही की। hording uni pole nagar nigam dehradun
कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने नगर निगम देहरादून की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए और कहा कि भाजपा के देहरादून नगर निगम शासनकाल में 10 वर्षों (2013 से 2023) में हुए होर्डिंग-यूनिपोल टेंडरों में 300 करोड़ के खेल में तथ्यों सहित शिकायत पर 11 अगस्त 2023 से आजतक जाँच से कौन रोक रहा है। 325 अवैध होर्डिंग के राजस्व की वसूली किसने की। इन सभी वित्तीय अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के विषयों पर जांच को हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। hording uni pole nagar nigam dehradun