Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

होमगार्ड्स का स्थापना दिवस आज, सीएम धामी ने ली परेड की सलामी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रैतिक परेड का निरीक्षण किया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशिक्षण पुस्तिका, आपदा एवं बचाव कार्य के लिए बनाए गए द्रुत एप का विमोचन, ट्रांजिट कैंपों के लिए भूमि पूजन के साथ ही ऑब्सटेकल ट्रैक का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान 320 नव नियुक्त महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा की हमारी सरकार होमगार्ड्स एवं उनके परिजनों के उत्थान हेतु कार्य कर रही है।