Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

होमगार्ड भर्ती की सूची पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, दो हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने के दिए निर्देश

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): नैनीताल हाईकोर्ट ने वर्ष 2017-18 की होमगार्ड भर्ती में जारी सूची पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। साथ ही सरकार और कमांडेंट जनरल होमगार्ड को दो हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पूछा है कि दोषियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? कोर्ट ने तत्कालीन कंपनी कमांडेंट होमगार्ड राकेश कुमार और हरिद्वार के जिला कमांडेंट होमगार्ड को भी नोटिस जारी किया है। 

हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया कि होमगार्ड भर्ती में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। आरोप लगाया कि कंपनी कमांडेंट और जिला कमांडेंट ने मोटी रकम लेकर कई अयोग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की। योग्य अभ्यर्थियों को वंचित किया गया। एसएसपी, नागरिक सुरक्षा मुख्यालय देहरादून, उच्च अधिकारियों सहित राज्यपाल से इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  इस मामले की अगली सुनवाई अब 13 सितंबर को होगी।