उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दूसरे दिन ही यमुनोत्री धामी श्रद्धालुओं की तादाद बहुत बढ़ने से हालात नियंत्रण के लिए मुश्किल जैसे दिखाई दिए। यमुनोत्री धाम में पहले ही दिन क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के आने से हालात असामान्य होते जा रहे हैं। उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि रविवार के लिए यमुनोत्री धाम पूरी तरह से पैक हो चुका है आज यमुनोत्री धाम की यात्रा स्थगित करें। उन्होंने कहा कि अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं, उनसे विनम्र अपील है कि आज यमुनोत्री जी की यात्रा स्थगित कर या गंगोत्री की यात्रा पर भी जा सकते हैं। heavy crowd of pilgrims in yamunotri dham BIG NEWS TODAY

चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव यमुनोत्री धाम में यात्रा के दूसरे दिन जाम में रात भर फंसे रहे हैं। धाम में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचने से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। शनिवार को तीर्थ यात्रियों के होटल बुकिंग गंगोत्री धाम के पड़ाव उत्तरकाशी, हर्षिल आदि स्थानों पर थी लेकिन श्रद्धालुओं की वाहन जाम में फंसे हुए रहे। स्थिति को नियंत्रिण करने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने स्वयं आंधी रात्रि को सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक कमान संभाली है। heavy crowd of pilgrims in yamunotri dham BIG NEWS TODAY

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों को अलर्ट मोड पर रखकर तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिये । एसपी ने यमुनोत्री हाइवे पर स्यानाचट्टी के पास जाम को क्लियर करवाकर, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के क़वायद में लगे रहे। उनके द्वारा तीर्थ यात्रियों से वार्ता कर धैर्य बंधया गय । उन्होंने बताया कि संकरे व संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षा को देखते हुये पुलिस गेट व वन वे सिस्टम से यातायात को नियंत्रित कर रही है। heavy crowd of pilgrims in yamunotri dham BIG NEWS TODAY

इसलिये श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत जाम की स्तिथि का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंसे श्रद्धालुओं के लिये जिला पुलिस प्रशासन द्वारा रसद आदि की लगातार व्यवस्था की जा रही हैं। गौरतलब है कि यमुनोत्री धाम में पहले दिन क्षमता से अधिक 12129 श्रद्धालुओं ने मां यमुनोत्री धाम के दर्शन करने पहुंचे।

heavy crowd of pilgrims in yamunotri dham BIG NEWS TODAY