Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अग्निपथ योजना के विरोध में हरीश रावत ने शौर्य स्थल से किया वरिष्ठ नागरिकों की पैदल यात्रा का आयोजन, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी हुए शामिल

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

अग्निपथ योजना के विरोध में जहां पूरे देश भर में आंदोलन चल रहे हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चीड़ बाग स्थित सैन्य धाम से राजभवन तक योजना के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों के साथ पदयात्रा की ,वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी पदयात्रा में शामिल हुए ।

जहां उन्हें राजभवन से पहले बैरिगेटिंग लगा कर रोक दिया गया , योजना के विरोध में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। हरीश रावत के अनुसार इस योजना ने बीते 3 साल से सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है । इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अग्निपथ उत्तराखंड के नौजवानों की साथ खिलवाड़ है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार अग्नीपथ योजना को वापस ले ताकि उत्तराखंड जो सैनिक बाहुल्य प्रदेश है यहां के नौजवानों को स्थाई नौकरी मिल सके।