Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आचार संहिता लगने के बाद भी शिक्षा विभाग में हो रहें हैं RSS से जुड़े लोगों के बैकडेट में हुए ट्रांसफर: हरीश रावत

Uttarakhand


देहरादून (बिग न्यूज़ टुडे)

शिक्षा विभाग में हुए ट्रांसफर्स को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि बैकडेट में आदेश हो रहे हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में सार्वजनिक पोस्ट की है, देखिये क्या लिखा है हरीश रावत ने-
“मैं इलेक्शन कमीशन उत्तराखंड के संज्ञान में लाना चाहता हूंँ, ये उत्तराखंड #सचिवालय में क्या हो रहा है? आचार संहिता लगने के बाद भी बैक डेट में ट्रांसफर्स हो रहे हैं, प्रवक्ताओं और शिक्षकों के पदों पर बड़ी मात्रा में RSS से जुड़े हुए लोगों के ट्रांसफर्स हुये हैं, चहीतों के ट्रांसफर्स हो रहे हैं, एक विभाग नहीं न जाने और कितने विभागों में ऐसा हो रहा हैं! हम न केवल मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से बल्कि कांग्रेस विधिवत तरीके से भी चुनाव आयोग के पास मिलकर के विरोध दायर करेगी। जहां-जहां लोगों को ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं। कृपया कांग्रेस कार्यालय में श्री मथुरा दत्त जोशी जी के पास उन सूचनाओं को पहुंचा दें।”: हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री