Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हरिद्वार हर की पौड़ी पर रील बनाने के नाम पर अश्लील हरकत

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बनाना एक युवक और युवती को उस समय महंगा पड़ गया, जब मौके पर श्रद्धालुओं ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। हंगामा होता देख रील बनाने के चस्की युवक-युवती रफूचक्कर हो गए। इस मामले एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो धार्मिक स्थलों की गरिमा और मर्यादा को भंग करने का काम करते हैं।

वायरल वीडियो मालवीय घाट हरिद्वार का बताया जा रहा है। दरअसल, घाट पर जब श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे थे, तब एक जोड़ा भगवा कपड़ों में अश्लील हरकत करते हुए रील बनाने में लगा था। धार्मिक स्थल पर शर्मनाक हरकत करता देख मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।