Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हरक सिंह रावत के बयान पर सीएम धामी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात देखिए

Uttarakhand


Big News Today Bureau

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का मसूरी में दिया गया बयान भाजपा नेताओं से उगला जा रहा है और ना ही निगला जा रहा है जी हां हालात यह है की पार्टी के तमाम नेता इसे अनुशासनहीनता तो मान रहे हैं लेकिन हरक सिंह रावत जैसे नेता पर कार्यवाही कर परेशानी मोल लेना नहीं चाहते इसलिए कोई उन्हें समझाने की बात कर रहा है तो कोई अनुशासनहीनता मानते हुए भी इसे हरक सिंह रावत का स्टाइल बता रहा है

कल मसूरी में कैबिनट मंत्री हरक सिंह रावत के दिये गए बयान पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूछे जाने को लेकर उन्होंने बयान को टालने वाले लहजे में कहा कि इस बयान के मायने हरक सिंह रावत ही बखूबी जानते होंगे कि उन्होंने किस परिपेक्ष्य में यह बयान दिया है और इस बयान के क्या अर्थ और मायने हैं आपको बता दें कि कल कैबिनट मंत्री हरक सिंह रावत ने मसूरी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि आज प्रदेश सरकार नालायको के हाथों में है और शहीदों की आत्माएं रो रही है

वही बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने लिया हरक के बयान का संज्ञान कहा हरक का बयान अनुशासनहीनता हरक को पड़ेगी डांट, जैसे परिवार में पड़ती है डांट,परिवार में जिस तरह बच्चे को पड़ती है डांट उसी तरह हरक को भी पड़ेगी डांट

वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तो हरक सिंह का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं पहले तो उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गलत बयानबाजी की है तो अनुशासनहीनता है लेकिन फिर तपाक से अपने बयान को बदलते हुए उन्होंने कहा कि मेरी हर एक सिम से बात हुई है उन्होंने इसे किसी परिपेक्ष में बयान दिया है ना की किसी पर निशाना साधा है