Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हल्द्वानी हिंसा के हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव, डीजीपी और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: बनभूलपुरा में हिंसा के बाद हालात का जायजा लेने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान हल्द्वानी पहुंचे. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, “हम लोग पहले पूरी स्थिति को अच्छे से अध्ययन करेंगे और फिर उसके क्या लीगल बिंदु है वो देखेंगे. सरकार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई होगी तो जो भी उसमें दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. हम स्थिति का पूरा अध्ययन करने के बाद मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देंगे….दंगाइयों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. ”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजधानी देहरादून में उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर हालात की समीक्षा की तथा अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए.

उत्तराखंड स्थित हल्द्वामी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में भी पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. यूपी पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि हल्द्वानी में हिंसा के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है. उत्तराखंड की सीमा से सटे हुए जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है. इसके अलावा सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.