Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यपाल गुरमीत सिंह केदारनाथ धाम पहुंचे, बाबा केदार के दर्शन कर की पूजा अर्चना

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद राज्यपाल रुद्रप्रयाग पहुंचे। वहीं, इसके बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। दशहरे के दिन पांच अक्तूबर को राज्यपाल हेमकुंड साहिब आस्था पथ का निरीक्षण करने के बाद देहरादून के लिए होंगे रवाना।