Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

श्रेयस अय्यर को टीम में न मौका देना होगा बहुत मुश्किल: गौतम गंभीर

Sports


नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि अजिंक्य रहाणे को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में मुश्किलों का सामना करना होगा। यहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होगी। हाल के दिनों में लगातार खराब फॉर्म में चल रहे रहाणे की टीम में जगह कुछ समय से सवालों के घेरे में है। पूर्व टेस्ट उपकप्तान ने पिछले दिसंबर में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक शतक बनाने के बाद से सिर्फ दो अर्धशतक बनाए हैं। 2021 में 12 टेस्ट में उनका औसत महज 19.57 का है। गंभीर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि रहाणे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल होगा। उन्होंने आगे कहा, भारत या कप्तान के लिए श्रेयस अय्यर को टीम में न मौका देना बहुत मुश्किल होगा। क्योंकि उन्होंने हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साथ ही, हनुमा विहारी ने भी बल्ले से कमाल किया है।”