Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल को आयकर विभाग के समन का मामला, कांग्रेसियों ने संयुक्त सीईओ को सौंपा ज्ञापन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल से मुलाकात कर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी गणेश गोदियाल के इनकम टैक्स विभाग ,महाराष्ट्र द्वारा सम्मन दिए जाने और उत्पीड़न करने की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा।

दरअसल, आयकर विभाग के महाराष्ट्र स्थित कार्यालय की ओर से गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी गणेश गोदियाल को समन भेजा गया है. इसके विरोध में आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, प्रदेश संयोजक विशाल मौर्य शामिल रहे.

मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि गणेश गोदियाल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गढ़वाल संसदीय सीट से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार के दबाव में आकर महाराष्ट्र आयकर विभाग ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान उनको व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का समन भेजा