Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों संग की बैठक ,चम्पावत में पूर्व सैनिकों के साथ एक सिपाही के तौर पर कार्य करूँगा, क्यूँकि यहाँ सभी मेरे कप्तान हैं- गणेश जोशी

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बनबसा में पूर्व सैनिकों संग बैठक कर आगामी दिनो में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं सभाओं की रूपरेखा तैयार की।

मंत्री ने कहा कि हम प्रत्येक पूर्व सैनिकों तक हमारी पहुँच हो, यह हमारी प्रार्थमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पॉकेट के क्रमानुसार हम बैठकों एवं सभाओं में रहेंगे। मंत्री ने कहा कि बैठकों में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ वीर नारिया, वीर माताओ को भी आमंत्रण दें। मंत्री ने कहा कि चम्पावत में पूर्व सैनिकों के साथ एक सिपाही के तौर पर कार्य करूँगा, क्यूँकि यहाँ सभी मेरे कप्तान हैं।

इस अवसर पर कैप्टन भवानी चंद, ज़िला पंचायत सदस्य पुष्कर कापडी, कैप्टन हरीश कापड़ी, मदन गहतोड़ी, मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह कड़ायत आदि उपस्थित रहे।