Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हम जनता को हकीकत समझाने में रहे नाकाम , प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूँ- गणेश गोदियाल

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता की हमेशा आवाज़ उठाई है और हम जनता के भरोसे पर खरे नही उतरे है और हमें इस बात का खेद है दुःख है और गणेश गोदियाल ने कहा हम सबकी और मेरी भी नाकामी है कि हम चुनाव नही जीत सके । हमने ये सपना देखा था की हम उत्तराखंड के चार लाख युवाओं को रोज़गार देकर उनका सपना पूरा करेंगे हमने ये सपना देखा था कि हम गरीब परिवारों की आर्थिक स्तिथि को सही करेंगे और गैस सिलंडर के दामों को भी काम करने का हमने सपना देखा था ।

प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जितने भी हमारे प्रत्याशी जीते है मैं उनको बधाई देता हूँ और उनसे यही उम्मीद करता हूँ कि वो प्रदेश की जनता के कामों को पूरा करेंगे और आवाज़ उठाएँगे। में प्रदेश की जनता का भी धन्यवाद करता हूँ हूँ जिन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया और हमारे साथ खड़े रहे और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए गणेश गोदियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

गढ़वाल और कुमाऊँ में जो हार मिली उसको लेकर गणेश गोदियाल ने कहा कि जिन कारण हम वहाँ जीत नही सके तो हम उन कारणो पर ध्यान देंगे और इस पर हम आगे सोचेंगे कि कहा हमसे चूक हो गयी है ।
हम जनता को हकीकत समझाने में रहे नाकाम
प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूँ
जनता के पास अच्छा मौका था जो हाथ से चला गया ,
हम जो भी मुद्दे लेकर आगे बढ़े थे अब पांच साल तक संघर्ष करेंगे
भाजपा को जीत की शुभकामनाएं, विपक्ष सदन में जनता की आवाज बनेगा
प्रदेश की जनता का बहुत आभार
हम अपनी कमियों को दूर करेंगे
हरीश रावत की सीट बदलने की जिम्मेदारी भी लेता हूं ,

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि , प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी , गढ़वाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी , प्रवक्ता डॉ-प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहे ।