Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

यूक्रेन में फंसे लोगों को सुरक्षित वापस लाना उत्तराखण्ड सरकार का नैतिक दायित्व: गोदियाल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ध्यान रूस एवं यूक्रेंन के मध्य छिडी जंग के मद्देनजर यूक्रेन में फंसे उत्तराखण्ड प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोगों की ओर आकृष्ट कराते हुए वहां पर फंसे राज्य के विभिन्न जनपदों के लोगों की घर वापसी सुनिश्चित करवाये जाने की मांग की है।
गोदियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के अनेक छात्र एवं रोजगार के लिए गये लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिनकी घर वापसी सुनिश्चित किया जाना भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार का नैतिक दायित्व है। परन्तु केन्द्र एवं राज्य सरकार के स्तर से अभी तक इन भारतीय नागरिकों की सकुशल घर वापसी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। यूक्रेन में फंसे उत्तराखण्ड राज्य के लोगों के परिजनों ने अपने परिजनों की घर वापसी की व्यवस्था कराये जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से आग्रह किया कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखण्ड प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोगों की घर वापसी सुनिश्चत करने हेतु केन्द्र सरकार से विशेष विमानों की व्यवस्था करवाई जानी चाहिए।