Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हरिद्वार पुलिस ने सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाले फर्जी गिरोह और भर्ती सेंटर का किया पर्दाफाश

Dehradun Haridwar Uttarakhand


हरिद्वार /देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: हरिद्वार पुलिस ने जिलेभर में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाले फर्जी गिरोह और भर्ती सेंटर का पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लक्सर क्षेत्र में फर्जी सेंटर का संचालन किया जा रहा था। फर्जी भर्ती सेंटर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी जिला जज कोर्ट, आयकर और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते थे। जिसके एवज में बेरोजगारों से पांच से लेकर आठ लाख रुपए तक वसूलते थे। बाद में उन्हें वैकेंसी कैंसिल होने की बात कहकर टरका देते थे। जिलेभर में आठ ठगी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं।