Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एसएफए चैम्पियनशिप के दूसरे दिन फुटबॉल और बैडमिंटन का जोश रहा जारी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: एसएफए चैम्पियनशिप के तीसरे संस्करण ने पूरे शहर को खेलभावना और ज़बरदस्त उत्साह से भर दिया। गोल्ड के लिए मुकाबला करते हुए प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउण्ड और पैविलियन ग्राउण्ड में फुटबॉल फीवर अपने चरम पर पहुंच गया, जब टीमों और प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

एमपीएससी में ग्रीनलॉन एकेडमी ने अंडर-16 ब्वॉयज़ कैटेगरी में सेंटमैरी सैकण्डरी स्कूल को 5-0 के स्कोर से हराकर फुटबॉल मैच जीत लिया। वहीं परेड ग्राउण्ड में अंडर-15 ब्वॉयज़ कैटैगरी में 192 बैडमिंटन मैच हुए और मैदान का माहौल प्रतिस्पर्धा के जोश से भर गया।

इन स्कूलों और एथलीट्स ने ज़बरदस्त खेल भावना एवं समर्पण का प्रदर्शन कर अपने स्कूल को देहरादून में ‘नंबर वन स्कूल इन स्पोर्ट्स’ के भावी विजेता के रूप में स्थापित कर लिया है।

एसएफए चैम्पियनशिप्स देहरादून में छिपी प्रतिभा को उभारते हुए खेल के क्षेत्र में शहर के टॉप स्कूल की पहचान करने व युवा एथलीट्स को नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मौका देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।