Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 22 सितंबर से होगा आगाज

Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे :देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज 22 सितंबर से 24 सितंबर को सिल्वर सिटी राजपुर रोड एवं तुलास इंस्टीट्यूट में होने जा रहा है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कई सितारों, फिल्म डायरेक्टर, सिंगर आदि से उत्तराखंड की जनता रूबरू होगी। देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इसमें दो ग्रुप रखे गए हैं। ग्रुप में आठ से 15 साल और 16 साल से ऊपर जिसमें प्रतिभागी अपनी कला जैसे कि डांस, एक्टिंग, पोएट्री, मिमिक्री और सिंगिंग आदि का प्रदर्शन जजेस के समक्ष करेंगे। अंतिम फैसला जजेस का ही रहेगा। जीतने वाले प्रतिभागियों को अवार्ड और सर्टिफिकेट दिए जाने के साथ वोकल म्यूजिक और देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आने वाले प्रोजेक्ट में भी मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस बार फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता विनय पाठक, रजित कपूर, वरुण बडोला, प्रदीप सिंह रावत, मोहन कपूर, मनीष वाधवा, मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल हिमानी शिवपुरी चित्रांशी रावत एवं पूषण कृपलानी मौजूद रहेंगे।