Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

देहरादून फिल्म फेस्टिवल के सातवें संस्करण का आज से सिल्वर सिटी में होगा आगाज, कई बड़े फ़िल्मी सितारें करेंगे शिरकत

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: देहरादून फिल्म फेस्टिवल के सातवें संस्करण का आगाज आज से सिल्वर सिटी में होगा। फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि फेस्टिवल में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर, रोहित बॉस रॉय, बिजेंद्र काला, करण प्रधान, शाहिद माल्या, रूपा गांगुली, दीपिका चिखलिया, एहसान कुरैशी आदि शिरकत कर रहे हैं।

शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल की शुरुआत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के विश्व कप जीतने पर आधारित फिल्म 83 से की जाएगी। तीन दिवसीय फेस्टिवल में पहली बार टैलेंट हंट का भी आयोजन किया जा रहा है। बताया कि देवभूमि में कला और कलाकारों की कमी नहीं है और यहां जो प्रतिभाएं हैं, उनको एक मंच मिल सके, इसलिए हर साल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा, जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं।