Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: पाँच नई इलेक्ट्रिक बसें जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी, 31 तक बसें मुहैया कराने का कंपनी का आश्वासन- डीएम आर राजेश कुमार

Uttarakhand


देहरादून Report By-: Faizan khan

राजधानी की सड़कों पर जल्द पाँच और इलेक्ट्रिक बसें फ़र्राटा भरती नज़र आएंगी ।स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत देहरादून के कई मार्गों पर इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा , 5 और बसों के चलने से शहरियों को आवाजाही में काफ़ी आसानी हो जाएगी ।स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इलेक्ट्रिक बसें मुहैया कराने वाली निजी कंपनी ने फ़िलहाल 31 मई तक पाँच बसें मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के सी ई ओ एवं जिलाधिकारी डॉ आर . राजेश कुमार का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसें मुहैया कराने वाली कंपनी ने समय पर बसे नहीं मुहैया कराई तो कम्पनी पर कार्यवाही भी की जाएगी ।इस स्मार्ट सिटी योजना के तहत राजधानी में में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है फ़िलहाल अब तक सिर्फ़ दस बसें ही संचालित हो रही है जबकि बीस बसों की आपूर्ति होनी है इन सभी बसों का संचालन दो साल पूर्व किया जाना था लेकिन कम्पनी के अफ़सरों ने यह तर्क देकर बसे मुहैया कराने से पल्ला झाड़ लिया कि कोरोला के चलते चीन से कलपुर्ज़े नहीं आ रहे है जिससे बसों की आपूर्ति में दिक़्क़त आ रही है ।