Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने किया नामांकन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आज नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पहले बॉबी पवार ने सैकड़ों की तादाद में युवाओं और जौनसारी परिधान में सजी महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला. इस दौरान बॉबी पंवार का समर्थन कर रहे उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता भी काफी संख्या में शामिल हुए. बॉबी पंवार ने टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनावी ताल ठोकी है. बॉबी पंवार बेरोजगार संघ के अध्यक्ष भी हैं.
वहीं, टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय लड़ रहे प्रत्याशी बॉबी पंवार का कहना है कि टिहरी संसदीय क्षेत्र काफी बड़ा है. इस संसदीय क्षेत्र में कई समस्याएं हैं, जो लंबे समय से देखने को मिल रही है. जिस तरह आज नामांकन के दौरान जनसैलाब आया, उससे साबित होता है कि टिहरी लोकसभा सीट के लोग बदलाव चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की जाएगी.