Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने किया नामांकन, द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान बीजेपी समेत पूरा एनडीए एकजुट नजर आया

Delhi


ऩई दिल्ली, बिग न्यूज़ टूडे। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में मुर्मु ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आदिवासी समाज से आने वाली मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान बीजेपी समेत पूरा एनडीए एकजुट नजर आया. इस अवसर पर बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचे. बीजद प्रमुख नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश की सीएम जगन मोहन रेड्डी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं. इसके बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है.